कार्य में लापरवाही पर मंझनपुर कोतवाल और नारा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण की बड़ी कार्रवाई: कार्य में लापरवाही पर मंझनपुर कोतवाल और नारा चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर।
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना कोतवाल और मंझनपुर थाना क्षेत्र के नारा चौकी प्रभारी के कार्यों में शिथिलता और शिकायतों पर ध्यान न देने पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने आज 28 अप्रेल मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिस अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया।
एसपी ने थाना मंझनपुर के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी नारा सुशील शुक्ला को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर एसपी ने यह सख्त कदम उठाया।
एसपी सत्यनारायण ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था और जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लाइन हाजिर होने के बाद दोनों पदों पर अभी किसी को नया प्रभार नहीं सौंपा गया है। फिलहाल अतिरिक्त व्यवस्था के तहत काम कराया जा रहा है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य थाना और चौकी प्रभारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)