मुंशी काली प्रसाद जयंती: केपी कॉलेज में 'चरित्र बनाम करियर' पर जोरदार अंतर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता

प्रयागराज के केपी कॉलेज में अंतर-विद्यालयी वाद-विवाद में छात्रों ने शिक्षा के उद्देश्य पर बहस की।

Nov 29, 2025 - 21:08
 0  2
मुंशी काली प्रसाद जयंती: केपी कॉलेज में 'चरित्र बनाम करियर' पर जोरदार अंतर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता

प्रयागराज : मातृ संस्था कायस्थ पाठशाला के संस्थापक मुंशी काली प्रसाद के जयंती सप्ताह समारोह के उपलक्ष्य में, केपी इंटर कॉलेज, प्रयागराज में एक भव्य अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता और एनसीसी दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने मुंशी काली प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। मुख्य अतिथि को क्वार्टर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने फ्लैग एरिया का निरीक्षण किया और एनसीसी कैडेटों की रचनात्मक थीम की सराहना की। कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत मनमोहक लोक नृत्य ने सभी दर्शकों का ध्यान खींचा।

वाद-विवाद प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में मुंशी काली प्रसाद के समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया।

प्रतियोगिता का विषय "शिक्षा का मूल उद्देश्य चरित्र निर्माण या करियर निर्माण" था, जिसमें 17 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. देवी प्रसाद सिंह और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज की डॉ. सुमन यादव शामिल थीं।

जगत तारन गोल्डन जुबली इंटर कॉलेज के अनुभव मिश्र (कक्षा 12) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3000 का नगद पुरस्कार जीता। द्वितीय स्थान केपी इंटर कॉलेज के विष्णु कुमार और तृतीय स्थान टैगोर पब्लिक स्कूल के आदित्य खरे ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार मानसी राय और जयश्री सिंह को दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0