कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी: 20 वर्ष की उम्र में दरोगा बने 'गुदड़ी के लाल' दिवाकर सिंह यादव का भव्य सम्मान

प्रतापगढ़ के 20 वर्षीय दिवाकर सिंह यादव प्रथम प्रयास में उपनिरीक्षक (दरोगा) बने, ग्रामीणों ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया।

Jul 21, 2026 - 21:17
0 26
कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी: 20 वर्ष की उम्र में दरोगा बने 'गुदड़ी के लाल' दिवाकर सिंह यादव का भव्य सम्मान

कुंडा-प्रतापगढ़। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत व सही मार्गदर्शन से कोई भी कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। क्योंकि सफलता की यही कुंजी है। गाँव की माटी से निकलकर खाकी वर्दी तक का यह सफ़र तय करने वाले बडगौं क्षेत्र के गुदड़ी के लाल दिवाकर सिंह यादव ने वह कर दिखाया, जो हर युवा के दिल की ख्वाहिश होती है। 20 वर्ष की आयु के प्रथम प्रयास में दरोगा बनाकर शानदार सफलता हासिल कर गांव व कुंडा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में उपनिरीक्षक के पद पर चयनित दिवाकर सिंह यादव के बड़गौं अमहरा गांव में सार्वजनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान अर्जुन मौर्या ने कही।

अपने सम्मान समारोह से गदगद दिवाकर सिंह यादव ने सभी के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्य कितना भी कठिन हो, कड़ी मेहनत दूर दृष्टि अनुशासन व लगन बड़ा सा बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

मां ज्वालामुखी देवी मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव ने सम्मान समारोह में कहा कि दिवाकर सिंह युवाओं के प्रेरणा के स्रोत बन गये हैं। युवाओं को दिवाकर सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। तभी आसानी से लक्ष्य हासिल हो सकेगा। क्षेत्र के तमाम लोग प्रतिदिन उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित कर हौसला अफजाई कर रहे हैं। लोगों ने अंगवस्त्रम वह माला फूल वह बुके भेंट कर स्वागत सम्मान कर रहे हैं।

इस मौके पर राजीव मिश्रा, अनिल मिश्रा पिंटू, संतलाल सरोज, वरुण कुमार मिश्रा, राम नरेश पटेल, अमीन संघ अध्यक्ष राम निहोर यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव छोटे लाल यादव, चौधरी जगत यादव, जिया लाल यादव, राघव राम यादव, आलोक सिंह यादव एडवोकेट, डीएन मिश्रा, शाहबाज खान, संजय यादव, शुभम यादव, प्रभाकर यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User