प्रयागराज एक्सप्रेस ने पूरे किए सेवा के 42 वर्ष, जंक्शन पर केक काटकर मनाया गया जन्मदिन
उत्तर मध्य रेलवे की शान 'प्रयागराज एक्सप्रेस' ने पूरे किए गौरवशाली सेवा के 42 वर्ष, जंक्शन पर केक काटकर मनाया गया जन्मदिन
(जैनुल आब्दीन)
प्रयागराज एक्सप्रेस का शुभारंभ 16 जुलाई, 1984 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री श्रीमती राजेंद्र कुमारी बाजपेयी द्वारा प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर किया गया था। तब से यह ट्रेन निरंतर देश की सेवा करते हुए प्रयागराज और राष्ट्रीय राजधानी के बीच यात्रियों के लिए विश्वसनीय, सुरक्षित एवं समयनिष्ठ यात्रा का पर्याय बनी हुई है।
समारोह के दौरान ट्रेन के लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट ने केक काटकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया तथा ट्रेन को उसके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया। इस अवसर पर प्रयागराज एक्सप्रेस फैन क्लब के सदस्यों सहित अनेक रेल प्रेमी एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। फैन क्लब के सदस्यों ने यात्रियों को चॉकलेट वितरित कर शुभकामनाएँ दीं और ट्रेन के गौरवपूर्ण इतिहास से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया।
प्रयागराज एक्सप्रेस अपनी उत्कृष्ट समयपालन, सुरक्षित परिचालन एवं उच्च स्तरीय यात्री सुविधाओं के कारण उत्तर मध्य रेलवे की पहचान बन चुकी है। रेल प्रेमियों ने इसे केवल एक रेलगाड़ी नहीं, बल्कि संगम नगरी प्रयागराज और देश की राजधानी नई दिल्ली के बीच भावनात्मक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)