कुंडा में 'ऑपरेशन प्रहार' का जलवा: तिलौरी नहर के पास सवा किलो गांजे के साथ प्रयागराज का युवक दबोचा

प्रतापगढ़ की कुंडा पुलिस ने तिलौरी नहर के पास घेराबंदी कर प्रयागराज के युवक को 1.350 किलो गांजे के साथ पकड़ा।

May 15, 2026 - 14:53
0 4
कुंडा में 'ऑपरेशन प्रहार' का जलवा: तिलौरी नहर के पास सवा किलो गांजे के साथ प्रयागराज का युवक दबोचा

(आदर्श भारतीय)

(कुंडा) प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई करते हुए कुंडा थाना पुलिस ने तिलौरी नहर पुलिया के समीप घेराबंदी कर एक युवक को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पड़ोसी जनपद प्रयागराज का रहने वाला है, जो अपनी बाइक से नशे की खेप पहुँचाने की फिराक में था।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा जिले में चलाए जा रहे अपराध एवं नशा मुक्ति अभियान के क्रम में कुंडा पुलिस टीम सक्रिय थी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि एक युवक बाइक से अवैध मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाला है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तिलौरी नहर पुलिया स्थित आम की बाग के पास जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध युवक वहां पहुँचा, पुलिस ने उसे घेर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान रोहित त्रिपाठी (पुत्र अवधेश त्रिपाठी), निवासी जोगधर काका पूरा, थाना नवाबगंज, प्रयागराज के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान रोहित के पास से 1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से उसकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ कुंडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 150/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

इस सफलता में उपनिरीक्षक युनुस खान, निर्मल कुमार शर्मा, सिपाही मंदीप सिंह और सुनील तिवारी की अहम भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User