कौशाम्बी में सुरक्षा का अभेद्य कवच: एसपी सत्य नारायण के नेतृत्व में 'मिशन शक्ति 5.0' का जोरदार आगाज
कौशाम्बी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एसपी सत्य नारायण का अलर्ट। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी
कौशाम्बी : जनपद में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) को इस बार सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी मिशन के रूप में चलाया गया।एसपी अधीक्षक सत्य नारायण के सख्त निर्देशन में बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने गांवों, कस्बों, चौराहों व मिशन शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर महिलाओं को कानून, सुरक्षा और साइबर सतर्कता का पाठ पढ़ाया।
अभियान के दौरान महिलाओं-बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला अधिकार, नए आपराधिक कानून, साइबर अपराध से बचाव, निःशुल्क विधिक सहायता तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया कि महिला अपराध, छेड़छाड़ और साइबर ठगी जैसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू है और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।महिलाओं को 112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930 और 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम, मिशन शक्ति केंद्र और थाना CUG नंबरों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के अंतर्गत कड़ाधाम, महेवाघाट घोघपुर-नौबस्ता, करारी अशोकनगर-इंद्रानगर , कोखराज, मोहब्बतपुर पइंसा मोगला, संदीपनघाट इमामगंज, मंझनपुर, सराय अकिल, महिला थाना समदा-ओसा-मंझनपुर एवं चरवा (बाबूरा मोड़) में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिया गया। मिशन शक्ति के जरिए कौशाम्बी पुलिस ने यह संदेश साफ किया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी शक्ति और नारी स्वावलंबन अब केवल नारा नहीं, बल्कि जिले की प्राथमिक सुरक्षा नीति बन चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)