कौशाम्बी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

कौशाम्बी की पश्चिम शरीरा पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले वांछित अभियुक्त छोटू सागर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा

Apr 14, 2026 - 19:05
0 22
कौशाम्बी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

(एडवोकेट अजय पंडा / ब्यूरो)

कौशाम्बी: जनपद के थाना पश्चिम शरीरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ऐसे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहा था।

क्या है पूरा मामला?
मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के ग्राम धवाड़ा का है। यहाँ के निवासी छोटू सागर पुत्र सुखलाल के विरुद्ध नाबालिग को अगवा करने के संबंध में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर द्वारा लोकेशन की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 43/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 87 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्यवाही पूरी की। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद अभियुक्त छोटू सागर को तत्काल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User