कानपुर: नन्हें हाथों ने कैनवास पर उकेरे सतरंगी सपने, मधु सिंह महिला कल्याण सेवा समिति ने निखारी प्रतिभा

कानपुर में मधु सिंह महिला कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने दिखाई अपनी कलात्मक प्रतिभा।

Feb 15, 2026 - 22:08
 0  1
कानपुर: नन्हें हाथों ने कैनवास पर उकेरे सतरंगी सपने, मधु सिंह महिला कल्याण सेवा समिति ने निखारी प्रतिभा

कानपुर। बच्चों के भीतर छिपी रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से मधु सिंह महिला कल्याण सेवा समिति द्वारा गणेश नगर स्थित कार्यालय में एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लगभग 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला के जादू से निर्णायकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर एवं वरिष्ठ समाजसेवी पी.सी. कानपुरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का अवलोकन करते हुए कहा कि कला ही वह माध्यम है जिससे बच्चे अपनी भावनाओं को बिना कहे व्यक्त कर सकते हैं।

अनन्या, अंबिका और विहान ने मारी बाजी
प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निर्णायकों के पैनल ने बारीकी से परीक्षण के बाद विजेताओं के नामों की घोषणा की:

  • प्रथम स्थान: अनन्या
  • द्वितीय स्थान: अंबिका
  • तृतीय स्थान: विहान

मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र और विशेष उपहार भेंट किए गए। वहीं, अन्य सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा, "हमारी संस्था विगत कई वर्षों से महिलाओं और गरीबों के उत्थान के लिए कार्यरत है। यह प्रतियोगिता इसी कड़ी का हिस्सा है ताकि इन बच्चों को भी आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0