कौशाम्बी: मंझनपुर पुलिस ने चलाया विशेष यातायात जागरूकता अभियान, लाउडस्पीकर से लोगों को किया जागरूक

मंझनपुर पुलिस ने चलाया विशेष यातायात जागरूकता अभियान। लाउडस्पीकर से लाउडस्पीकर से नाबालिगों को वाहन न देने और हेलमेट-सीटबेल्ट लगाने की अपील।

Sep 20, 2026 - 20:58
0 1
कौशाम्बी: मंझनपुर पुलिस ने चलाया विशेष यातायात जागरूकता अभियान, लाउडस्पीकर से लोगों को किया जागरूक

मंझनपुर/कौशाम्बी। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित व सुगम बनाने के उद्देश्य से मंझनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा कस्बा क्षेत्र में एक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने मंझनपुर कस्बे के मुख्य चौराहों, व्यस्त बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर लाउडस्पीकर (उद्घोषणा) के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं नियमों के प्रति सचेत किया।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से अभिभावकों से मार्मिक अपील की कि वे अपने नाबालिग और कम उम्र के बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस ने चेताया कि अक्सर कम उम्र में बिना अनुभव के तेज गति से वाहन चलाने के कारण जानलेवा दुर्घटनाएं हो जाती हैं, इसलिए अभिभावक इस पर विशेष ध्यान दें और अपने बच्चों को जोखिम में न डालें।

इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, वाहनों को निर्धारित गति सीमा के भीतर ही चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और ओवरटेकिंग के दौरान सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद की और दूसरों की अनमोल जिंदगी की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमों का सजगता से पालन करके ही सड़क हादसों को रोका जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User