IIIT लखनऊ शिक्षकों को देगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विशेष प्रशिक्षण

IIIT लखनऊ जल्द ही लखनऊ मण्डल के राजकीय माध्यमिक शिक्षकों को 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फ़ॉर स्कूल टीचर्स' का विशेष प्रशिक्षण देगा।

Jun 30, 2026 - 17:40
Updated: 2 hours ago
0 0
IIIT लखनऊ शिक्षकों को देगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई और सीखने की गुणवत्ता को आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। समग्र शिक्षा माध्यमिक के राज्य परियोजना कार्यालय की पहल पर भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) लखनऊ जल्द ही लखनऊ मण्डल के राजकीय शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करेगा।

जेडी लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य विषय 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फ़ॉर स्कूल टीचर्स' रखा गया है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षण कार्य में एआई (AI) तकनीक के सही और प्रभावी उपयोग से रूबरू कराना है।

इस तकनीकी प्रशिक्षण के लिए लखनऊ मण्डल के सभी छह जिलों को शामिल किया गया है:

  • लखनऊ
  • हरदोई
  • सीतापुर
  • उन्नाव
  • रायबरेली
  • लखीमपुर खीरी

डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार, प्रत्येक जनपद से दो-दो वरिष्ठ और अनुभवी राजकीय शिक्षकों का चयन किया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जल्द ही इन चयनित शिक्षकों की सूची और प्रशिक्षण का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर बनने के बाद ये शिक्षक अपने-अपने जिलों में अन्य शिक्षकों को एआई की उपयोगिता का पाठ पढ़ाएंगे, जिससे माध्यमिक शिक्षा में एक बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User