#सरदारभगतसिंहकॉलेज में नए विद्यार्थियों का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, शिक्षा और अनुशासन का दिया संदेश

सरदार भगत सिंह कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीबीए और बीसीए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम हुआ। शिक्षकों ने पाठ्यक्रम, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली और व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी।

Aug 11, 2026 - 20:59
0 2
#सरदारभगतसिंहकॉलेज में नए विद्यार्थियों का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, शिक्षा और अनुशासन का दिया संदेश

लखनऊ : सरदार भगत सिंह कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीए, बीकॉम, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री सर्वजीत सिंह एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती जतिन्दर वालिया के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की निदेशिका डॉ. ब्रह्मजोत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इसके बाद कॉलेज की समन्वयक श्रीमती तृप्ति मिश्रा ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके संबंधित पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, उपस्थिति संबंधी नियमों और महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था और विभिन्न गतिविधियों से भी परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में बीए, बीबीए, बीकॉम और बीसीए के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नवागंतुकों के लिए परिचयात्मक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए छात्रों से संवाद करते हुए कॉलेज जीवन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और उन्हें अध्ययन एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के समापन पर नवागंतुक विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इंडक्शन प्रोग्राम ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ महाविद्यालय के प्रति अपनापन और नई ऊर्जा का संचार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User