लखनऊ: विद्यामंदिर क्लासेस ने लॉन्च की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा 'VIQ 2026', कक्षा 7 से 12 के छात्रों को मिलेगा 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) लखनऊ ने लॉन्च की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा 'VIQ 2026'। कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी 100% तक की स्कॉलरशिप।
लखनऊ। देश के अग्रणी कोचिंग संस्थान विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) ने गोमती नगर स्थित अपने लखनऊ केंद्र पर आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता के दौरान अपनी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा 'VIQ 2026' (Vidyamandir Intellect Quest) के शुभारंभ की आधिकारिक घोषणा की। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 7वीं से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप), करियर काउंसलिंग और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयदीप विद्यार्थी (बिजनेस हेड), पवन कुमार सिंह (सेंटर हेड) और राजीव मिश्रा (मार्केटिंग हेड) ने बताया कि VIQ 2026 का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इसके जरिए विद्यार्थी आईआईटी-जेईई (IIT-JEE), नीट (NEET), एनटीएसई और विभिन्न ओलंपियाड जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
संस्थान के अनुसार, परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 100% तक की स्कॉलरशिप के साथ-साथ ऑल इंडिया परफॉर्मेंस एनालिसिस रिपोर्ट भी दी जाएगी। परीक्षा का आयोजन अक्टूबर और नवंबर 2026 के महीनों में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा, जिससे छात्र अपनी सुविधानुसार परीक्षा तिथि का चयन कर सकेंगे।
विद्यामंदिर क्लासेस प्रबंधन ने जानकारी दी कि परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और सीमित समय तक विद्यार्थी निःशुल्क पंजीकरण (Free Registration) करा सकते हैं। संस्थान ने अभिभावकों व छात्रों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय स्तर के मंच का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)