शरद यादव बने लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष: समर्थकों में खुशी की लहर, घर पहुंचकर किया भव्य स्वागत
प्रतापगढ़ के बिहार ब्लॉक निवासी शरद यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कुंडा (प्रतापगढ़): समाजवादी पार्टी के अग्रिम संगठन 'समाजवादी लोहिया वाहिनी' में नए पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर बिहार ब्लॉक के कोर्रही (बाघराय) निवासी शरद यादव को लोहिया वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनके जिला उपाध्यक्ष बनने की खबर फैलते ही क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समाजवादियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष देवी लाल यादव ने मनोनयन की पुष्टि करते हुए कहा कि शरद यादव की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शरद यादव के आने से युवाओं में नया जोश भरेगा और पार्टी की नीतियां व विचारधारा जन-जन तक तेजी से पहुंचेगी।
अपनी नियुक्ति पर शरद यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। वहीं अंशू यादव, नवीन कुमार यादव, महेंद्र सरोज, विवेक यादव और प्रफुल्ल कुमार समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए नवनियुक्त उपाध्यक्ष को बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)