अम्बेडकरनगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन पूरी तरह सतर्क
अम्बेडकरनगर में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी ने नागरिकों को सतर्क रहने और हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की सलाह दी।
अम्बेडकरनगर : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित जनपद में आगामी दिनों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम के बदलते तेवरों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनता से बेहद सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। विशेषकर आकाशीय बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाकर रखें।
संभावित खतरों से निपटने के लिए डीएम ने आपदा प्रबंधन, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और नगर निकाय सहित सभी संबंधित विभागों को आपस में तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। निचले और जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आपातकालीन सहायता के लिए: किसी भी आपात स्थिति या जलभराव की सूचना नागरिक तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबरों 05271–244250, 244550 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दे सकते हैं। प्रशासन ने अफवाहों से बचकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)