मऊआइमा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने कांदी गांव पहुंचे विधायक दीपक पटेल, परिजनों को बंधाया ढांढस

प्रयागराज के फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने कांदी गांव पहुंचकर मृतक सौरव भारतीय के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Aug 08, 2026 - 22:09
0 3
मऊआइमा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने कांदी गांव पहुंचे विधायक दीपक पटेल, परिजनों को बंधाया ढांढस

प्रयागराज: फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा कांदी निवासी सजीवन भारतीय के पुत्र सौरव भारतीय की मऊआइमा क्षेत्र में हुई हत्या के बाद इलाके में शोक की लहर व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक दीपक पटेल पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया।

विधायक के मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि विधायक ने इस वारदात को बेहद हृदयविदारक बताया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए विधायक दीपक पटेल ने कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में वे और पूरा क्षेत्र परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने शासन और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और वारदात में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान लक्ष्मी कांत मिश्रा, पार्षद अरुण कुमार मिश्रा (पिंटू नेता), प्रधान आदित्य सिंह, अभिषेक सिंह (डीसीएफ), विनय तिवारी और भूपेंद्र पांडेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User