किन्नर कैलाश यात्रा शुरू: 19 हजार फीट की ऊंचाई पर शिव दर्शन के लिए नियम सख्त, 200 रुपये लगेगा ग्रीन टैक्स
हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध किन्नर कैलाश यात्रा शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल फिटनेस, ई-पंजीकरण अनिवार्य है और ₹200 का ग्रीन टैक्स लागू किया गया है। रोजाना केवल 375 यात्री ही जा सकेंगे।
शिमला : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र किन्नर कैलाश यात्रा वीरवार से श्रद्धालुओं के लिए आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। 10 अगस्त तक चलने वाली इस दुर्गम और आस्था से भरी यात्रा के पहले दिन 115 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। प्राकृतिक आपदाओं और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस बार कड़े नियम और दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
एसडीएम कल्पा एवं यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि सुरक्षा कारणों से प्रतिदिन कुल 375 यात्रियों का कोटा तय किया गया है:
- 175 सीट: ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए।
- 125 सीट: ऑफलाइन (पहले आओ, पहले पाओ आधार पर)।
- 75 सीट: एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के माध्यम से।
- मेडिकल फिटनेस अनिवार्य: यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को 15 दिन से अधिक पुराना न होने वाला मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। बिना प्रमाण पत्र के पहुंचे यात्री पीएचसी टांगलिंग के पास लगे काउंटर पर जांच करवाकर फिटनेस सर्टिफिकेट ले सकते हैं।
- ग्रीन टैक्स और टोकन: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण कराने वाले प्रत्येक यात्री को ₹200 का ग्रीन टैक्स देना होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही अंतिम यात्रा टोकन जारी किया जाएगा।
- अगला स्लॉट: मौसम अनुकूल रहने पर 5 से 10 अगस्त तक की यात्रा के लिए ऑनलाइन पोर्टल 2 अगस्त को सुबह 10:00 बजे दोबारा खोला जाएगा।
यात्रियों के लिए मुख्य सलाह
प्रशासन ने श्रद्धालुओं को रात में ट्रैकिंग न करने, शॉर्टकट रास्तों से बचने, गर्म कपड़े व रेनकोट साथ रखने और समूह में चलने की सख्त हिदायत दी है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या या सांस फूलने पर तुरंत आराम करने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)