मानिकपुर में 4 जिंदा बम और चोरी के मोबाइल समेत शातिर गिरफ्तार, गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को बनाता था शिकार
मानिकपुर पुलिस ने शाहाबाद घाट पर श्रद्धालुओं का सामान चुराने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी से 4 बम, चोरी के मोबाइल, पर्स व नकदी बरामद हुई।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रहमत अली के पुरवा से शाहाबाद घाट जाने वाली सड़क के बीच मुर्गी फार्म के पास कच्चे रास्ते से युवक को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान शैलेन्द्र सोनकर पुत्र इन्द्रजीत सोनकर निवासी मनिहारी टोला, थाना मानिकपुर के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से शाहाबाद गंगा घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी करता था। चोरी किए गए सामान को बेचकर मिलने वाली रकम से नशा करने की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक बरामद सामान में एक मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड और 500 रुपये मानिकपुर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 188/26 से संबंधित चोरी का माल पाया गया। इस मामले में आरोपी का नाम प्रकाश में लाते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
वहीं चार जिंदा देशी बम बरामद होने पर मुकदमा अपराध संख्या 196/26 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद तीन अन्य मोबाइल फोन के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी पंकज कुमार राय के नेतृत्व में हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश वीर सिंह, कांस्टेबल भीमराव, कांस्टेबल रामदेव गौतम और महिला कांस्टेबल पिंकी यादव शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)