बाजार की मौजूदा धारणा से आगे अवसर तलाशने के उद्देश्य से लॉन्च हुआ बंधन कॉन्ट्रा फंड
बंधन म्यूचुअल फंड ने मजबूत फंडामेंटल्स वाली अस्थाई रूप से अनपॉपुलर कंपनियों में दीर्घकालिक निवेश के जरिए बेहतर रिटर्न का लाभ उठाने के लिए 'बंधन कॉन्ट्रा फंड' लॉन्च करने की घोषणा की है।
इस फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) सोमवार, 10 अगस्त से खुलेगा और 24 अगस्त तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। निवेशक बंधन कॉन्ट्रा फंड में निवेश अधिकृत म्यूचुअल फंड वितरकों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स तथा सीधे बंधन म्यूचुअल फंड की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
फंड के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए बंधन एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विशाल कपूर ने कहा, "बंधन कॉन्ट्रा फंड ऐसे समय में लॉन्च किया गया है, जब विभिन्न सेक्टरों के वैल्यूएशन में काफी अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे चुनिंदा कॉन्ट्रेरियन निवेश के लिए आकर्षक अवसर बन रहे हैं।
कई सेक्टर और कंपनियां मजबूत कारोबारी मॉडल, बेहतर आय (अर्निंग्स) की संभावनाओं और सुदृढ़ बैलेंस शीट के बावजूद अभी भी अपनी दीर्घकालिक क्षमता से कम मूल्यांकन पर कारोबार कर रही हैं। इस तरह का सेक्टोरल अंतर उन निवेशकों के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर सकता है, जो बाजार की मौजूदा सोच से आगे बढ़कर निवेश करना चाहते हैं। बंधन कॉन्ट्रा फंड एक अनुशासित कॉन्ट्रेरियन निवेश ढांचे के साथ ग्रोथ-ओरिएंटेड दृष्टिकोण अपनाएगा, जिसका उद्देश्य मजबूत होते फंडामेंटल्स, आय में सुधार और भविष्य में संभावित री-रेटिंग का लाभ उठाना है।"
बंधन कॉन्ट्रा फंड उन निवेशकों के लिए तैयार किया गया है, जो पारंपरिक ग्रोथ और वैल्यू निवेश के साथ एक अलग इक्विटी रणनीति अपनाना चाहते हैं। यह फंड विशेष रूप से उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हो सकता है, जिनका निवेश दृष्टिकोण दीर्घकालिक है और जो बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान भी निवेश बनाए रखते हुए बदलते फंडामेंटल्स और बाजार की अक्षमताओं (मार्केट इनएफिशिएंसी) से उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाना चाहते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)