कौशाम्बी: मामूली कहासुनी में दबंगई, युवक को लाठी-डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होने के बाद अलफाज और साजिद पर FIR
कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा में मामूली विवाद पर दबंगों ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र का है, जहां मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह पीट दिया। इस हिंसक हमले में पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मारपीट का यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम शरीरा क्षेत्र में किसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों में बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने कानून को हाथ में लेते हुए युवक पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों से अंधाधुंध पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग बीच-बचाव के लिए आते, आरोपी युवक को अधमरा कर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर दबंग युवक पर हमला कर रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पीड़ित युवक की लिखित तहरीर के आधार पर पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अलफाज और साजिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)