स्प्रिंगडेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मे एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 

Dec 13, 2025 - 21:17
 0  1
स्प्रिंगडेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मे एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 

कानपुर : कानपुर स्प्रिंगडेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मे काकादेव निर्देशिका - श्रीमति नीता सनान. प्रबंधक -  यस यस सनान व प्रधानचर्या - श्रीमती एम अवस्थी के निर्देशन में विद्यालय प्रागण में 13 दिसंबर को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान व युवा वैज्ञानिक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक रुचि जगाना. उनकी रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देना था और इस वर्ष की थीम "विज्ञान और प्रौद्योगिकीः सतत भविष्य के लिए" (साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोर ए सुस्तानेबल फ्यूचर ) थी ।

प्रदर्शनी में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपना सर्वश्रेश्ठ प्रदर्शन किया। सभी ने मिलकर पर्यावरण, स्वास्थ्य, ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन. और डिजिटल इंडिया जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित कई अभिनव मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। छात्रों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण. स्मार्ट सिटी मॉडल. और जैविक खेती जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने मॉडल के माध्यम से व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए. जो उनकी गहरी समझ और लगन को दर्शाते हैं।
सभी अभिभावकों व अन्य लोगो का आना जाना लगा रहा जिस कारन सायं ३ बजे ख़त्म होने वाली प्रदर्शनी का समापन ५ बजे हो पाया। सभी अभिभावक अत्यधिक उतसहित नजर आये

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0