अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा बनी जनआंदोलन: आईआईटी मद्रास और जिला प्रशासन की पहल पर गांवों में सजी 'सड़क सुरक्षा चौपाल'

अम्बेडकरनगर में जिला प्रशासन और आईआईटी मद्रास के सहयोग से सड़क सुरक्षा चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

Jul 16, 2026 - 11:43
0 2
अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा बनी जनआंदोलन: आईआईटी मद्रास और जिला प्रशासन की पहल पर गांवों में सजी 'सड़क सुरक्षा चौपाल'

आनन्दी मेल सवांददाता
अम्बेडकरनगर : जिला प्रशासन अम्बेडकरनगर एवं आईआईटी मद्रास (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में सड़क सुरक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। 
    इसी क्रम में ग्राम कुड़िया चितौना, विकास खण्ड कटेहरी में आयोजित सड़क सुरक्षा चौपाल में सड़क सुरक्षा सखी एवं सड़क सुरक्षा मित्रों ने ग्रामीणों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात के प्रति जागरूक किया।
   कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा सखियों एवं सड़क सुरक्षा मित्रों ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग,निर्धारित गति सीमा का पालन, यातायात संकेतों का सम्मान, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा पैदल यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। 
   इस अवसर पर बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। ग्राम स्तर पर आयोजित इन चौपालों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाकर जनपद को सुरक्षित बनाना है।
     जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। आपका एक छोटा-सा सावधानीपूर्ण कदम किसी अनमोल जीवन की रक्षा कर सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User