एक्सप्रेस-वे की रफ़्तार ने बदली लखनऊ की सूरत: अब आईटी और रियल एस्टेट का नया केंद्र बनी राजधानी
एक्सप्रेस-वे और बेहतर रोड नेटवर्क के दम पर लखनऊ अब प्रशासनिक राजधानी से आगे बढ़कर प्रदेश का बड़ा आर्थिक और आईटी हब बन रहा है।
लखनऊ,: किसी भी विकसित प्रदेश की पहचान उसकी सड़कों से होती है, और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज इस बदलाव का सबसे जीवंत उदाहरण है। पिछले कुछ वर्षों में बिछे एक्सप्रेस-वे और हाईवे के जाल ने न केवल दूरियां कम की हैं, बल्कि लखनऊ को निवेश और आधुनिक शहरी विकास के वैश्विक मानचित्र पर लाकर खड़ा कर दिया है।
लखनऊ अब केवल फाइलों और प्रशासन का शहर नहीं रहा। आगरा एक्सप्रेस-वे ने जहाँ इसे पश्चिम से जोड़ा, वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के द्वार खोल दिए। कानपुर के साथ नए एक्सप्रेस-वे लिंक ने औद्योगिक विकास को पंख लगा दिए हैं। शहर के भीतर शहीद पथ और किसान पथ ने यातायात को सुगम बनाया है, और अब आगामी 'विज्ञान पथ' इस नेटवर्क को और भी मजबूती देने के लिए तैयार है।
बेहतर सड़कों ने शहर की सीमाओं को विस्तार दिया है। अमरावती ग्रुप के चेयरमैन श्री रवि प्रकाश पाण्डेय के अनुसार, बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा असर रियल एस्टेट और जीवन स्तर पर पड़ता है। जिन इलाकों को कभी 'शहर का किनारा' माना जाता था, आज वहां विश्वस्तरीय अस्पताल, स्कूल और आधुनिक टाउनशिप विकसित हो रही हैं।
"सड़कें केवल रास्ता नहीं बनातीं, वे विकास की नई इबारत लिखती हैं। लखनऊ का विस्तार अब बेतरतीब नहीं, बल्कि नियोजित दिशा में हो रहा है।"
— रवि प्रकाश पाण्डेय, चेयरमैन, अमरावती ग्रुप
आगामी परियोजनाओं में अमरावती स्पोर्ट्स सिटी (आगरा एक्सप्रेस-वे के पास) और अमरावती आईटी सिटी (शहीद पथ एवं किसान पथ के समीप) चर्चा का विषय हैं। ग्रीन कॉरिडोर पुराने और नए लखनऊ की दूरी को पाट रहा है, जिससे आईटी हब के रूप में शहर की दावेदारी और मजबूत हुई है।
निश्चित रूप से, यदि विकास की यही गति बनी रही, तो आने वाले वर्षों में लखनऊ देश के सबसे सक्रिय आर्थिक केंद्रों में शुमार होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0