राजा शिवाजी' का टीज़र रिलीज़: रितेश देशमुख के निर्देशन में दिखेगी छत्रपति की शौर्य गाथा
रितेश देशमुख निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' का टीज़र आउट। संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज़ होगी।
मुंबई : भारतीय इतिहास के सबसे प्रतापी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत अब बड़े पर्दे पर एक नए अवतार में जीवंत होने जा रही है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ सिनेमाघरों में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब इस टीज़र ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है।
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि रितेश विलासराव देशमुख न केवल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, बल्कि उन्होंने इस मेगा-बजट फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाली है। टीज़र में स्वराज्य के संकल्प और एक बेटे के इतिहास बदलने के अटूट साहस की झलक दिखाई गई है। फिल्म को मराठी सिनेमा के एक 'पैन-इंडिया स्पेक्टेकल' के रूप में पेश किया जा रहा है।
फिल्म की स्टार कास्ट किसी महाकुंभ से कम नहीं है। रितेश देशमुख के साथ पर्दे पर संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख जैसे दिग्गज कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे।
फिल्म के दृश्यों को निखारने का काम विश्व प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन ने किया है, जबकि अजय-अतुल की जोड़ी ने फिल्म में संगीत के जरिए जोश भरने का काम किया है। शानदार एक्शन और उच्च स्तर की तकनीक के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित यह फिल्म 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0