कुंडा: संस्थापक स्व. डॉ. अनिल यादव की पुण्यतिथि पर बांटे गए मुफ्त यूनिफॉर्म, बच्चों के चेहरे खिले

वैष्णो देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संस्थापक स्व. डॉ. अनिल कुमार यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को मुफ्त यूनिफॉर्म वितरित की गई।

Aug 08, 2026 - 22:00
0 3
कुंडा: संस्थापक स्व. डॉ. अनिल यादव की पुण्यतिथि पर बांटे गए मुफ्त यूनिफॉर्म, बच्चों के चेहरे खिले

कुंडा (प्रतापगढ़): वैष्णो देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गोंदाही के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. अनिल कुमार यादव की पुण्यतिथि इंटर कॉलेज परिसर में श्रद्धा और समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध तंत्र की ओर से कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफॉर्म ड्रेस वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के प्रबंधक छोटे लाल यादव ने डॉ. अनिल कुमार यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि संस्थापक डॉ. अनिल यादव की सोच विद्यालय के बच्चों को संस्कारित और उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने की थी। उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से उनके विचारों को आत्मसात करने और संस्थान को उनके सपनों के अनुरूप आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बच्चों को यूनिफॉर्म ड्रेस इसलिए दी जा रही है ताकि जब भी वे इसे पहनकर स्कूल आएं, तो उन्हें संस्थापक के विचारों और संकल्पों की याद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पटेल ने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और देश में संस्थान का नाम रोशन करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य रमेश यादव, मनोज कुमार, धीरेंद्र कुमार, शरद कुमार, हरकेश कुमार, रन्नू देवी, वंदना पांडे, संतोष सिंह, एपी सिंह, वेद प्रकाश, रजत कुमार सहित प्रबंध तंत्र के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User