सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में 'रजनीगंधा' हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में वार्षिक हिंदी दिवस कार्यक्रम 'रजनीगंधा' धूमधाम से मनाया गया। महादेवी वर्मा पर केंद्रित इस आयोजन में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Oct 24, 2026 - 21:37
0 0
सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में 'रजनीगंधा' हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

प्रयागराज। सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज की ‘हिंदी समिति’ द्वारा बहुप्रतीक्षित वार्षिक हिंदी दिवस कार्यक्रम “रजनीगंधा” का आयोजन कॉलेज के होगेन हॉल में अत्यंत धूमधाम व गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। इस वर्ष का पूरा कार्यक्रम छायावाद की महान कवयित्री महादेवी वर्मा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमपी डिग्री कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सरोज सिंह उपस्थित रहीं।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. सरोज सिंह, प्राचार्य फादर वाल्टर डी.सिल्वा, कॉलेज संयोजक ज्योति दुबे, हिंदी समिति के सभापति डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी और हिंदी समिति के अध्यक्ष रुद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कॉलेज क्वायर ने सौभाग्य नायक के निर्देशन में 'वर दे वीणावादिनी वर दे' सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।

महादेवी वर्मा के योगदान पर हुआ विचार-विमर्श हिंदी समिति के सभापति डॉ. मनोज कुमार सिंह ने 'रजनीगंधा' के इतिहास और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। छात्र सादान खान और यथार्थ श्रीवास्तव ने महादेवी वर्मा के व्यक्तित्व व साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान पर अपने विचार रखे। महासचिव शाद अहमद ने महादेवी वर्मा की प्रसिद्ध कविता “जाग तुझको दूर जाना है” की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि प्रो. सरोज सिंह ने महादेवी जी के साहित्य का गहराई से मूल्यांकन किया, वहीं प्राचार्य फादर वाल्टर डी.सिल्वा ने छात्रों को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी महारत हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

विजेता छात्र हुए पुरस्कृत कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया:

  • कक्षा-9 (भाषण प्रतियोगिता): प्रथम- श्रीहम शुक्ला (9-C), द्वितीय- अरमान मेहंदी (9-E), तृतीय- मंत्रम अग्रवाल (9-C)।

  • कक्षा-10 (भाषण प्रतियोगिता): प्रथम- अरॉन अंश रॉय (10-D), द्वितीय- अद्वित राजा राम (10-B), तृतीय- मो. अली हैदर (10-D)।

  • कक्षा 11-12 (वाद-विवाद प्रतियोगिता): पक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता- प्रजीत श्रीवास्तव (11-A) व सारांश जॉन (12-D); विपक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता- यथार्थ श्रीवास्तव (11-C); सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता- सारांश जॉन (12-D)।

समारोह के अंत में प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User