प्रतापगढ़: 8 देशी सुतली बम के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस ने मौके पर ही निष्क्रिय की विस्फोटक सामग्री

प्रतापगढ़ की नवाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 8 देशी सुतली बमों के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर ही बमों को निष्क्रिय कर आरोपियों को जेल भेजा।

Aug 05, 2026 - 21:52
0 7
प्रतापगढ़: 8 देशी सुतली बम के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस ने मौके पर ही निष्क्रिय की विस्फोटक सामग्री

प्रतापगढ़ :  नवाबगंज थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को आठ देशी सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद विस्फोटक सामग्री को जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही पानी में डालकर निष्क्रिय कर सुरक्षित तरीके से निस्तारित कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान नान्हू का पुरवा नहर पुलिया, परियावां के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से आठ अदद देशी सुतली बम बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सलमान अहमद (22) पुत्र जसीम अहमद निवासी ग्राम मुरस्सापुर तथा सोनू उर्फ विख्यात साहू (20) पुत्र रामकिशन साहू निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में बताई।

इस बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज में मु.अ.सं. 121/2026 के तहत धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस का कहना है कि बरामद देशी सुतली बम जनसुरक्षा के लिए खतरा बन सकते थे। इसलिए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए उन्हें मौके पर ही पानी में डालकर निष्क्रिय किया गया और सुरक्षित तरीके से निस्तारित किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजनारायण सिंह, उपनिरीक्षक अकील अहमद, आरक्षी रजनीश प्रजापति, आरक्षी कृष्ण कुमार तथा चालक हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User