प्रयागराज: उमरे महिला कल्याण संगठन ने आयोजित की ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
उमरे महिला कल्याण संगठन द्वारा रेलवे अधिकारी क्लब में ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित। अधिकारी क्लब में बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जलवा।
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (NCRWWO), मुख्यालय, प्रयागराज के तत्वावधान में रविवार को रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में एक भव्य ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रेलवे मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित (Non-Gazetted) कर्मचारियों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन किया।
यह प्रतियोगिता रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की 'अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता' के तहत आयोजित की गई थी।
प्रतिभागियों की प्रतिभा के न्यायसंगत मूल्यांकन के लिए प्रतियोगिता को आयु वर्ग के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था:
- प्रथम ग्रुप: 6 से 9 वर्ष के बच्चे
- द्वितीय ग्रुप: 10 से 12 वर्ष के बच्चे
- तृतीय ग्रुप: 13 से 15 वर्ष के बच्चे
कार्यक्रम के दौरान संगठन की अध्यक्षा हीमा सिंह ने बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों की सराहना की और उनका मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारी साधना कुमार, श्वेता सिन्हा, श्रुति सचान, रजनी चंद्रायन, राखी द्विवेदी, चारू गुप्ता, ज्योति सिंह, युसरा यूसुफ, रचना वर्मा एवं वेदिजा मिश्रा उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)