अंबेडकरनगर: जीआईसी अकबरपुर में रोल प्ले, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को डीआईओएस ने किया सम्मानित
जीआईसी अकबरपुर में राजकीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत रोल प्ले, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता आयोजित। डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित।
अंबेडकरनगर। राज्य शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित 'राजकीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना' के तहत राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) अकबरपुर में पाठ्यसहगामी गतिविधियों से संबंधित जनपद स्तरीय रोल प्ले, पोस्टर (पेंटिंग) एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक व नैसर्गिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान रोल प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों ने 'डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रयोग और उसके दुष्प्रभावों' विषय पर बहुत ही सजीव और प्रभावी अभिनय प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया। वहीं पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों ने विभिन्न ज्वलंत सामाजिक विषयों पर अपने विचारों को उकेरा।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कौस्तुभ कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
रोल प्ले प्रतियोगिता: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) बेवाना ने प्रथम, जीजीआईसी अकबरपुर ने द्वितीय तथा जीआईसी अकबरपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
निबंध प्रतियोगिता: जीजीआईसी बेवाना की साधना प्रथम, जीआईसी अकबरपुर की मधु द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल अशरफपुर बरवां की अंशी दुबे तृतीय स्थान पर रहीं।
पेंटिंग (पोस्टर) प्रतियोगिता: राजकीय हाईस्कूल अशरफपुर बरवां के प्रशांत प्रथम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज के अभिषेक पांडेय द्वितीय तथा एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी के अनुराग तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायक मंडल एवं सहयोगी:
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव, विवेक पटेल, डॉ. जयचंद, सुरेशलाल श्रीवास्तव, शिवनाथ, डॉ. तारा वर्मा, बीएनकेबी पीजी कॉलेज के शशांक मिश्रा और डायट प्रवक्ता राकेश कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी जीजीआईसी बेवाना की प्रधानाचार्या नीलम यादव रहीं, जबकि मंच का संचालन डॉ. प्रियंका तिवारी ने किया। इस अवसर पर सविता वर्मा, विद्यावती समेत कई शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)