सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल डिफेंस ने दशाश्वमेध घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, दिया सफाई का संदेश

विश्व स्वच्छता दिवस पर प्रयागराज सिविल डिफेंस ने दशाश्वमेध घाट पर चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान। स्वयंसेवकों ने पोस्टर-बैनर से फैलाया स्वच्छता का संदेश।

Sep 20, 2026 - 19:22
0 1
सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल डिफेंस ने दशाश्वमेध घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, दिया सफाई का संदेश

प्रयागराज। 'सेवा संकल्प अभियान' और विश्व स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को दारागंज स्थित ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट पर सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) की ओर से एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, चीफ वार्डन अनिल कुमार तथा वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक (एडीसी) राकेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। घाट पर उपस्थित स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। इस अवसर पर बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान सिविल डिफेंस के अधिकारियों, वालंटियर्स और गणमान्य हस्तियों ने मिलकर घाट परिसर में श्रमदान किया और वृहद सफाई की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व उप महापौर अनामिका चौधरी (नमामि गंगे), रिटायर्ड मेजर सुनील कुमार निषाद, स्टाफ ऑफिसर एल. के. अहेरवार, श्रीकृष्ण तिवारी, राजेंद्र कुमार तिवारी (दुकानजी), आशीष बाजपेई, राजेश पाठक, काशी नाथ सोनकर, प्रभात मौर्य तथा नगर निगम से रंजन जी की प्रमुख सहभागिता रही।

नागरिक सुरक्षा के बड़ी संख्या में आए स्वयंसेवकों ने इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और समाज को स्वच्छता का संकल्प दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User