विधायक दीपक पटेल ने 'रुद्राक्ष सोलर' का किया भव्य उद्घाटन, सिद्धविनायक पूजा में भी हुए शामिल
फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने अंदावा में 'रुद्राक्ष सोलर' का किया भव्य उद्घाटन। साथ ही रामापुर में गणेश पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना।
प्रयागराज। प्रयागराज के अंदावा, कनिहार रोड पर नव-स्थापित प्रतिष्ठान 'रुद्राक्ष सोलर' का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन के अवसर पर विधायक दीपक पटेल ने प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर सर्वेश सिंह को नए उद्यम की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सौर ऊर्जा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में ग्रीन एनर्जी और सोलर पावर बेहद जरूरी आवश्यकता बन चुकी है। इस नए प्रतिष्ठान की स्थापना से क्षेत्रीय निवासियों को सौर ऊर्जा से जुड़ी बेहतर सेवाएं और उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।
विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के अनुसार, इस उद्घाटन समारोह में नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा (पिंटू नेता), भूपेंद्र पांडेय सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक, व्यापारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
श्री सिद्धविनायक पूजा में की पूजा-अर्चना:
इसके उपरांत विधायक दीपक पटेल वार्ड नंबर 11, रामापुर पहुंचे, जहां 'श्री सिद्धविनायक युवा कमेटी' द्वारा आयोजित गणेश पूजा कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। विधायक ने भगवान श्री गणेश के समक्ष मत्था टेका और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान अरुण मिश्र, तरुण मिश्र, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, अध्यक्ष प्रमोद कुमार माली, विनोद कुमार माली, मनोज माली, राजू माली, संतोष माली, लालता माली, विजय माली, शिवम श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, राम आसरे चौरसिया, सजल श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, प्रहलाद और शुभम मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)