सीएसजेएमयू में राष्ट्रीय युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद के विचारों से मिली 'निर्भीक कर्म' की प्रेरणा
सीएसजेएमयू कानपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि। छात्रों ने राष्ट्र सेवा और अनुशासन की शपथ ली।
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में 'अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज' और 'एनएसएस यूनिट-2' द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य कुलानुशासक डॉ. शशिकांत त्रिपाठी ने विवेकानंद के जीवन संघर्ष और उनके भारत भ्रमण के अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को सामाजिक वास्तविकताओं से रूबरू कराया। वहीं, डॉ. स्मृति रॉय ने उनके महिला सशक्तिकरण और अद्वैत वेदांत के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल तिवारी ने विद्यार्थियों को "आत्मबल" और "निर्भीक कर्म" का मंत्र देते हुए ऊर्जावान बने रहने के लिए प्रेरित किया।
शपथ से गूँजा परिसर कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिव्यांश शुक्ला, मोहित अवस्थी और मेघना बाजपेयी ने स्वामी जी के "उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको" के संदेश को दोहराया। आयोजन के अंत में एनएसएस कोऑर्डिनेटर्स आकाश और कामाक्षी ने सभी छात्र-छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने की सामूहिक शपथ दिलाई। विश्वविद्यालय के इस आयोजन ने छात्रों में नए उत्साह और वैचारिक चेतना का संचार किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0