कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज का एनआरसी वार्ड हुआ वातानुकूलित, कुपोषित बच्चों और तीमारदारों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में लगे दो नए एसी, कुपोषित बच्चों और तीमारदारों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि एनआरसी में भर्ती कुपोषित बच्चों के समुचित उपचार एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए स्वच्छ,सुरक्षित और अनुकूल वातावरण अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वार्ड में तत्काल दो नए एसी लगाकर उन्हें चालू कराया गया है,ताकि बच्चों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
प्राचार्य ने संबंधित अधिकारियों एवं वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वार्ड में भर्ती बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार,आवश्यक दवाएं,स्वच्छता तथा तापमान एवं वेंटिलेशन जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले जरूरतमंद बच्चों को आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त वातावरण में बेहतर उपचार और पोषण मिले, जिससे वे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौट सकें।नई व्यवस्था शुरू होने पर एनआरसी में भर्ती बच्चों के परिजनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पहल की सराहना की और इसे मरीज हित मे उठाया गया और महत्वपूर्ण कदम बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)