कौशाम्बी: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, पुलिस ने साइबर अपराध व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
मंझनपुर के स्व. जनार्दन इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने मिशन शक्ति व ऑपरेशन मजनू के तहत छात्राओं को नए कानूनों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।
कौशाम्बी: जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत मंझनपुर पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर और थाना अध्यक्ष मंझनपुर के निर्देशन में पुलिस टीम ने स्व. जनार्दन इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्राओं को कानून और सुरक्षा उपायों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक राखी विश्वकर्मा, कांस्टेबल नंदनी तिवारी, स्वाति और गौरव ने छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव और 'ऑपरेशन मजनू' के तहत महिला सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठगी या किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करना चाहिए।
छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) और 181 (महिला हेल्पलाइन) सहित थाने के सीयूजी नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने सभी बालिकाओं को बिना झिझक अपनी शिकायत दर्ज कराने और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)