प्रयागराज: कोरडेट में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, नैनो उर्वरकों से खेती की लागत घटाने पर जोर
कोरडेट इफको फूलपुर में बहरिया के किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, नैनो यूरिया और डीएपी के फायदों पर हुई चर्चा
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि इफको के नैनो उर्वरक जो कृषि क्षेत्र में सकारात्मक क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहे हैं को जरूर प्रयोग करें। प्रधानाचार्य ने उपस्थित कृषक प्रतिभागियों को कोरडेट एवं इफको के क्रियाकलाप से परिचित कराया तथा धान की फसल में नैनो यूरिया प्लस, नैनो कॉपर, नैनो जिंक, एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की विस्तार से जानकारी दी।
इसी क्रम में संस्थान की वरिष्ठ अधिकारी सविता शुक्ला ने फल संरक्षण एवं खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि विभिन्न प्रकार के अचार मुरब्बा और जूस बनाकर के हम अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं ।
समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने खेती में जैव उर्वरकों एवं जैव अप घटकों के प्रयोग की जानकारी दी। प्रभारी प्रशिक्षण मुकेश तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं स्वस्थ व टिकाऊ खेती के लिए मृदा परीक्षण के महत्व को बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को कोरडेट की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम में चंद्रकाली देवी , मीना कुमारी, शकुंतला, मालती , लाखन सिंह, जय सिंह , हरिश्चंद्र, अभय प्रताप सहित कोरडेट फूलपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)