शटरिंग खोलते समय भरभरा कर गिरा विद्यालय का लिंटर, मज़दूर की दर्दनाक मौत; प्रबंधक पर संगीन आरोप
कौशाम्बी के करारी में विद्यालय का लिंटर गिरने से मज़दूर की मौत, परिजनों ने प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
कौशाम्बी : जनपद में मंगलवार के दिन बहुत बड़ा हादसा देखने को मिला है जहां करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रम पुर उर्फ परौवा गांव में शटरिंग खोलते समय शटरिंग के साथ लिंटर भरभरा कर गिर गया जिससे एक मजदूर की मौत हो गई है वहीं मृतक किसी दूसरे गांव का बताया जा रहा है जहां मृतक के भाई ने विद्यालय के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाया है बताया जा रहा है कि जीना में किसी तरफ भी कोई सपोर्ट नहीं रहा इसलिए हादसे की वजह बताई जा रही है, वही मृतक के भाई ने विद्यालय के प्रबंधक पर गंभीर लापरवाही से जान जाने का आरोप लगाया है।मृतक के भाई ने विद्यालय के प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।सूचना पर सदर सीओ करारी फोर्स व फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर कर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही DIOS ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)