पश्चिम शरीरा पुलिस ने संभाला मोर्चा; अषाढ़ा चौराहे पर पैदल गश्त कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ अषाढ़ा चौराहे पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Jun 03, 2026 - 20:48
0 16
पश्चिम शरीरा पुलिस ने संभाला मोर्चा; अषाढ़ा चौराहे पर पैदल गश्त कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कौशाम्बी : क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार शाम थानाध्यक्ष बी. एन. पाण्डेय ने अषाढ़ा चौकी प्रभारी शुभम सिंह और पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने अषाढ़ा चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

चौकी प्रभारी शुभम सिंह ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और वाहनों की जांच भी की।

थानाध्यक्ष ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बनी रहे, ताकि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया।

पुलिस कप्तान के निर्देशन में जिला पुलिस सक्रिय मोड में है। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिदिन पैदल गश्त सहित हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान आमजन और महिलाओं को विश्वास दिलाया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User