उपद्रवियों को कौशाम्बी पुलिस का कड़ा संदेश: एसपी सत्य नारायण बोले- 'हुड़दंग किया तो खैर नहीं', बलवा ड्रिल में दिखा खाकी का दम
कौशाम्बी में एसपी सत्य नारायण के नेतृत्व में हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का आयोजन, उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस लाइन कौशाम्बी में आयोजित हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल ने साफ कर दिया कि जनपद पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरे अभ्यास के दौरान पुलिस बल का दम, अनुशासन और रणनीतिक तैयारी देखने लायक रही।
एसपी सत्य नारायण ने स्वयं मैदान में उतरकर जवानों की तैयारियों का जायजा लिया और दंगा नियंत्रण की बारीकियों को परखा। बलवा ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों को नियंत्रित करने, भीड़ को तितर-बितर करने, घेराबंदी करने, लाठीचार्ज, आंसू गैस तथा सुरक्षा उपकरणों के प्रभावी इस्तेमाल का शानदार प्रदर्शन किया। अभ्यास के दौरान यह भी दिखाया गया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कितनी तेजी और सटीक रणनीति के साथ हालात पर काबू पा सकती है। घायल लोगों को सुरक्षित निकालने और घटनास्थल को तुरंत सुरक्षा घेरे में लेने का भी प्रशिक्षण दिया गया।
एसपी सत्य नारायण ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ पूरी सख्ती बरती जाए।ड्रिल के दौरान मौजूद अधिकारियों और जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था।इस अभ्यास ने एक बार फिर यह संदेश दे दिया कि कौशाम्बी पुलिस न केवल सतर्क है, बल्कि हर हालात से निपटने में सक्षम भी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)