किसानों की मेहनत पर सवाल! आखिर कब मिलेगा किसानों को उनकी उपज का सही दाम
कौशाम्बी में किसान दिन-रात मेहनत कर फसल उगाते हैं, लेकिन बिचौलियों और उचित दाम न मिलने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से ठोस कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कौशाम्बी : किसान दिन-रात खेतों में मेहनत करता है। कड़ी धूप, ठंड और बारिश सहकर अनाज पैदा करता है, लेकिन जब अपनी उपज बेचने की बारी आती है, तो उसे उचित कीमत के लिए परेशान होना पड़ता है।
गांवो-गांवों में कुछ छोटे-बड़े व्यापारी किसानों से मजबूरी का फायदा उठाकर कम कीमत पर अनाज खरीदते हैं और बाद में उसी अनाज को अधिक कीमत पर बेचते हैं। ऐसे में किसान अपनी मेहनत की सही कीमत पाने से वंचित रह जाता है।
सवाल जिलाधिकारी महोदय से है क्या किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए कोई ठोस पहल की जाएगी? क्या गांवों में अनाज की खरीद-बिक्री की व्यवस्था की जांच कराई जाएगी, ताकि किसानों को मजबूरी में कम कीमत पर अपनी फसल न बेचनी पड़े। किसानो ने जिलाधिकारी महोदय से विनम्र अपील है कि किसानों की इस समस्या पर संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दें। गांवों में सरकारी खरीद केंद्रों की उपलब्धता, न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच कराई जाए।
किसान मजबूत होगा, तभी देश मजबूत होगा। किसान की मेहनत का उचित मूल्य मिलना उसका हक है।।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)