राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में छाए प्रयागराज के हैदर अली: दादरा एवं नगर हवेली टीम से किया शानदार प्रतिनिधित्व

प्रयागराज के युवा हॉकी खिलाड़ी हैदर अली ने 16वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दादरा एवं नगर हवेली की ओर से शानदार प्रतिभाग किया। वह इस प्रतियोगिता में प्रयागराज के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Oct 19, 2026 - 20:17
0 1
राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में छाए प्रयागराज के हैदर अली: दादरा एवं नगर हवेली टीम से किया शानदार प्रतिनिधित्व

प्रयागराज : खेल जगत में प्रयागराज का मान बढ़ाने वाली एक और गौरवशाली खबर सामने आई है। 10 से 21 अक्टूबर तक आयोजित हो रही 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रयागराज के प्रतिभावान खिलाड़ी हैदर अली ने दादरा एवं नगर हवेली की टीम का प्रतिनिधित्व किया है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले हैदर अली प्रयागराज जिले के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिसने शहर का नाम रोशन किया है।

हैदर अली अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर मिलने वाले उत्कृष्ट प्रशिक्षण को देते हैं, जहाँ वह जाने-माने कोच शाहबाज अली के मार्गदर्शन में हॉकी की बारीकियां सीख रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के खेल प्रेमियों और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हैदर के राष्ट्रीय स्तर पर चयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हॉकी से जुड़े शहर के प्रमुख संरक्षकों व खेल प्रेमियों—अकील अब्बास रिजवी, मोहम्मद आरिफ और जुल नूरैन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने विश्वास जताया है कि हैदर अली भविष्य में और भी ऊंचे मुकाम हासिल करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट: जैनुल आब्दीन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User