कल्याणपुर में माँ वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, मेवायुक्त हलवे और चने का बँटा महाप्रसाद

कानपुर के कल्याणपुर में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माँ वैष्णो देवी मंदिर में रवि बाजपेयी द्वारा भव्य महाप्रसाद वितरण।

Mar 21, 2026 - 21:51
 0  2
कल्याणपुर में माँ वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, मेवायुक्त हलवे और चने का बँटा महाप्रसाद

कानपुर: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर समूचा शहर शक्ति की भक्ति में सराबोर है। इसी क्रम में कल्याणपुर, न्यू शिवली रोड स्थित माँ वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में जगत जननी माँ भगवती का विशेष भोग एवं विशाल महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और उत्तर मध्य रेलवे (ZRucc) के सदस्य रवि बाजपेयी के विशेष सहयोग से भक्तों के लिए शुद्ध देसी घी और मेवों से निर्मित गरमा-गरम हलवे एवं चने के प्रसाद की व्यवस्था की गई। सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ यह वितरण कार्यक्रम देर शाम माता रानी की इच्छा तक निरंतर चलता रहा। मंदिर परिसर में आने वाले हर श्रद्धालु को आदरपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया।

आयोजक रवि बाजपेयी ने बताया कि जनहित में इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजन निरंतर किए जाते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आकर माता के इस प्रसाद को ग्रहण करें और अपने जीवन को धन्य बनाएँ।

इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर निवेदक सत्यवीर सिंह (गुड्डू भैया), नागेंद्र सिंह (सदस्य दिशा कमेटी), रामू शुक्ला, शोभित दीक्षित, शिवम तिवारी, विनोद बाजपेयी, मंजुल दीक्षित, रामजी बाजपेयी, अनुज मिश्रा, अशोक सिंह दद्दा, उत्कर्ष, सोनू तिवारी और देवेंद्र त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण 'जय माता दी' के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0