Himachal Pradesh के किन्नौर में फटा बादल: फ्लैश फ्लड से शिमला NH-5 बंद, मलबे में दबे वाहन, अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, शिमला को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-5 मलबे के कारण पूरी तरह बंद
शिमला को जोड़ने वाले मुख्य हाईवे के बंद होने से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। पर्यटकों और स्थानीय लोगों के सैकड़ों वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई हैं। प्रशासन के मुताबिक, सड़क से भारी मलबा हटाकर मार्ग को सुचारू करने में करीब 5 घंटे से अधिक का समय लग सकता है।
किन्नौर जिला प्रशासन ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन की चेतावनी: सभी लोग नदी-नालों, भूस्खलन संभावित पहाड़ी क्षेत्रों और जोखिम वाले इलाकों में जाने से बचें। अनावश्यक यात्रा और ट्रैकिंग को फिलहाल टाल दें। किसी भी आपातकालीन स्थिति या आपदा की सूचना तुरंत आपदा प्रबंधन दल या जिला प्रशासन को दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)