कानपुर में अर्धांगिनी एग्जिबिशन का भव्य आयोजन: आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े महिलाओं के कदम, स्टॉल्स पर दिखा हुनर
कानपुर के रंगोली गेस्ट हाउस में एकदिवसीय अर्धांगिनी एग्जिबिशन का आयोजन। महिलाओं ने हैंडिक्राफ्ट, बुटीक और फेस्टिवल कलेक्शंस के स्टॉल लगाकर पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल।
कानपुर: शहर के रंगोली गेस्ट हाउस में एकदिवसीय 'अर्धांगिनी एग्जिबिशन' का बड़े ही उत्साह और जोश के साथ शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उन्हें एक मजबूत पहचान दिलाना है।
कार्यक्रम का सफल संचालन कर रही नेहा रस्तोगी ने बताया कि वे बीते कई वर्षों से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इस तरह के अनूठे प्रयास करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भारत सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार रोजगार और प्रोत्साहन के कदम उठा रही है, वहीं अर्धांगिनी एग्जिबिशन जैसी पहल महिलाओं के हुनर को सीधे मंच देकर उन्हें नई पहचान दिलाने का काम कर रही है।
इस प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा विविध प्रकार के आकर्षक स्टॉल्स लगाए गए हैं। इनमें महिलाओं के हाथों से बनीं रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं, हस्तशिल्प (हैंडिक्राफ्ट) और खान-पान के स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं। इसके अलावा, आगामी करवा चौथ और त्यौहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए बुटीक के सुंदर, लेटेस्ट और आकर्षक ड्रेसेस का कलेक्शन भी प्रदर्शित किया गया है, जो फैशन और परंपरा का शानदार संगम प्रस्तुत कर रहा है।
इस भव्य कार्यक्रम का आधिकारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता मिश्रा (नगर अध्यक्ष, उन्नाव) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पूनम रस्तोगी, बृजेश मिश्रा, अन्नू अवस्थी, पंकज रस्तोगी, सुचेता वाही, पवित्र रस्तोगी सहित शहर के कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे और महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की।
(संजय शुक्ला)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)