इफको फूलपुर में हिंदी सप्ताह समारोह का हुआ समापन, बच्चों और कर्मचारियों को मिले पुरस्कार
इफको घियानगर फूलपुर में हिंदी सप्ताह समारोह का भव्य समापन। काव्य पाठ, निबंध और अंताक्षरी प्रतियोगिता के विजेताओं को वरिष्ठ महाप्रबंधक पी.के. सिंह ने किया सम्मानित।
प्रयागराज (आनंदी मेल ब्यूरो): इफको घियानगर, फूलपुर में आयोजित 'हिंदी सप्ताह' का समापन समारोह बारात घर परिसर में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के. सिंह ने कहा कि हिंदी सप्ताह के दौरान महिलाओं, बच्चों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जो हमारी मातृभाषा के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान ओम बल विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा मातृभाषा हिंदी के सम्मान में पेश की गई सांस्कृतिक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमलता सिजोरिया ने किया।
इस अवसर पर हिंदी कार्य समिति के संयोजक अनिल कुमार गुप्त, महाप्रबंधक पी.के. पटेल, रत्नेश कुमार, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री स्वयं प्रकाश, एम्प्लॉइज संघ के अध्यक्ष पंकज पांडेय, महामंत्री विजय कुमार यादव तथा संयुक्त महाप्रबंधक संदीप गोयल, पी.के. त्रिपाठी व विनय विक्की सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
- काव्य पाठ (नर्सरी से कक्षा 1): शान्वी पवार, अव्यान अत्री, आद्वविका सूद, दक्ष वर्मा, समृद्धि पटेल, अर्ज यादव।
- काव्य पाठ (कक्षा 2 से 5): श्रुति पाल, आद्वया सूद, सोनाली पाल, संस्कृति पटेल, नंदिनी पाठक, अंशिका यादव।
- काव्य पाठ (कक्षा 6 से 12): सृजन पाण्डेय, अभ्यांशू राज, ख्याति सिंह।
- नारा प्रतियोगिता (आश्रित पुत्र-पुत्री): अनन्या वर्मा, अनन्ता शर्मा, आद्वया सूद, आरजिकी खण्डेलवाल, निपुण श्रीवास्तव।
- हस्त लेखन (महिला वर्ग): शालिनी सेंगर, वंदना वर्मा, वंदना पाण्डेय, प्रियांशी श्रीवास्तव, मोनिका सिंघल।
- नारा प्रतियोगिता (महिला वर्ग): तुलीका कृष्ण, मोनिका सिंघल, अनीता शुक्ला, अनामिका चौधरी, प्रियंका सिंह।
- काव्य पाठ (महिला वर्ग): वंशिका शुक्ला, श्रद्धा पाण्डेय, शिखा गुप्ता, अलका सिंह, रिंकू भारती।
अंताक्षरी (महिला वर्ग): वंदना पाण्डेय, आशा त्रिपाठी, वंदना वर्मा, प्रियांशी श्रीवास्तव, रिंकू भारती, श्रद्धा पाण्डेय, शीतल भोयार, मोनिका सिंघल, आभा दूबे, स्वीटी शर्मा, शर्मिष्ठा घोष, सरिता पाल, ऋचा सूद, संजू सिंह, पूनम शर्मा, मंजू सिंह, श्वेता अवस्थी, प्रतिभा यादव, मनोरमा मौर्या, तुलीका कृष्ण।
हिंदी निबंध ('युद्ध से कराहती मानवता' - कर्मचारी वर्ग): राम कृष्ण द्विवेदी, प्रीति सिंह कठेरिया, सुकृति सिंह, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, आशीष विश्वकर्मा, आदित्य मणि त्रिपाठी।
हस्त लेखन (कर्मचारी वर्ग): रत्नेश कुमार दूबे, राम बाबू, अक्षर कुमार गुप्ता, पुष्पेन्द्र कुमार विद्यार्थी, प्रीति सिंह कठेरिया, हृदय कृष्ण।
काव्य पाठ (कर्मचारी वर्ग): अज्ञेय दूबे, मनोज त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, कर्नल गोरख सिंह सेंगर, अश्वनी कुमार।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)