Mission Shakti के तहत महेशगंज पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर और नए कानूनों की दी जानकारी
प्रतापगढ़ के फतुहाबाद में महेशगंज पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित थाना महेशगंज की एंटी रोमियो टीम ने ग्राम फतुहाबाद में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों और आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों और महिला सिपाहियों ने महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनसे निडर होकर समाज में आगे बढ़ने का आह्वान किया। एंटी रोमियो टीम ने बताया कि किसी भी तरह की छेड़खानी, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि तत्काल पुलिस सहायता लेनी चाहिए।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अति-आवश्यक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें महिला पावर हेल्पलाइन (1090), महिला हेल्पलाइन (181), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), स्वास्थ्य सेवा (102/108) तथा साइबर अपराध से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) शामिल हैं।
इसके अलावा, पुलिस टीम ने नए आपराधिक कानूनों और महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की सरल भाषा में व्याख्या की। आपात स्थिति में त्वरित संपर्क के लिए महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407361 और थाना महेशगंज के सीयूजी नंबर 9454404117 की जानकारी भी साझा की गई।
एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या होने पर बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)