मानिकपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चौरही बाईपास से पकड़ा

मानिकपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को चौरही बाईपास से गिरफ्तार किया। आरोपी कौशांबी भागने की फिराक में था।

Aug 11, 2026 - 20:42
0 7
मानिकपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चौरही बाईपास से पकड़ा

मानिकपुर (प्रतापगढ़)। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में मानिकपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के कौशांबी जाने वाले मार्ग स्थित चौरही बाईपास से पकड़ा। उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी छब्बेलाल सोनकर पुत्र अविनाश चंद उर्फ आल्हा सोनकर, निवासी सुल्तानपुर, थाना मानिकपुर, उम्र करीब 26 वर्ष है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण में की गई।

प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर पंकज कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रोहित यादव पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपी की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे चौरही बाईपास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नाबालिग को करीब एक वर्ष से जानता था। दो अगस्त को फोन कर उसने उसे आम के बाग में बुलाया और वहां से अपने साथ परियांवा क्षेत्र ले गया।

आरोपी के मुताबिक दोनों वहां साथ रह रहे थे। आठ अगस्त को उसे मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई तो वह नाबालिग को वहीं छोड़कर आम के बाग में छिप गया। पुलिस द्वारा नाबालिग को बरामद किए जाने की जानकारी मिलने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कौशांबी स्थित रिश्तेदारी में जाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित यादव, कांस्टेबल रामलखन यादव और रिजर्व कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User