जे.एम.डी. पब्लिक स्कूल के मेधावियों का सम्मान: सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन ने बढ़ाया उत्साह
लखनऊ के जे.एम.डी. पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 के मेधावियों को सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने किया सम्मानित। बच्चों में भारी उत्साह।
लखनऊ (गोमती नगर): विवेक खंड, गोमती नगर स्थित जे.एम.डी. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आज शिक्षा सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने के साथ ही एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष भर कड़ी मेहनत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल डिफेंस गोमती नगर के डिवीजनल वार्डन नफीस अहमद ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नफीस अहमद ने अपने संबोधन में बच्चों को निरंतर मेहनत करने और देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस गरिमामयी अवसर पर सिविल डिफेंस के डिप्टी डिवीजनल वार्डन ऐश्वर्य शर्मा और पोस्ट वार्डन (आरक्षित) रितेश शर्मा ने भी शिरकत की और छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की।
विद्यालय के प्रबंधक हरिओम यादव और प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा यादव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान अन्य छात्रों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0