प्रतापगढ़: 5 दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर का नहीं मिला सुराग, सूदखोरों के आतंक से सहमा परिवार

प्रतापगढ़ के कुंडा में 5 दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर का सुराग नहीं, सूदखोरों से परेशान था युवक

Jun 07, 2026 - 19:49
0 2
प्रतापगढ़: 5 दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर का नहीं मिला सुराग, सूदखोरों के आतंक से सहमा परिवार

कुंडा-प्रतापगढ़। प्रॉपर्टी डीलर युवक 5 दिन पूर्व से लापता है। परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंडा नगर व कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मिलियन टोला निवासी पारसनाथ यादव उर्फ ब्वाय पुत्र जगन्नाथ यादव प्रॉपर्टी डीलर है। प्रॉपर्टी डीलिंग व्यवसाय में उन्होंने सूदखोरों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज ले रखा है।

मूलधन से अधिक ब्याज चुकता करने के बाद भी दबंग सूदखोरों से काफी परेशान रहा करते थे। बीते 3 जून को तहसील में एक प्लाट का बैनामा करने के बाद सूदखोरों का पैसा देने के बाद सायं काल अपनी स्कूटर को घर के सामने खड़ी करके परिजनों की बिना जानकारी के गाड़ी की चाबी बाहर से ही घर के अंदर फेंक कर कैसी और किन परिस्थितियों में  किसके साथ चले गए, यह पता नहीं चल पाया शिक्षिका पत्नी सीमा देवी देर रात तक इंतजार करती रही।

पति के वापस न आने तथा मोबाइल स्विच ऑफ होने पर अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गई। परिजन 2 दिन तक लापता प्रॉपर्टी डीलर पारसनाथ यादव को रिश्तेदारी व संभावित स्थानों पर ढूंढते रहे। कहीं पर भी कुछ पता ना चलने पर पत्नी सीमा देवी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय से जानकारी के लिए जानकारी का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल की घंटी जाने के बाद भी फोन नहीं उठा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User