SMS लखनऊ के इन्क्यूबेटर SIEF को यूपी सरकार की IT पॉलिसी 2022 के तहत मिली मान्यता, StartinUP पोर्टल पर हुआ एक्टिव
SMS लखनऊ के SIEF को यूपी स्टार्टअप पॉलिसी 2022 के तहत मान्यता मिली। StartinUP पोर्टल पर सक्रिय होने के बाद अब युवाओं को मेंटरशिप, फंडिंग और इन्क्यूबेशन की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।
लखनऊ (आर.एल.पाण्डेय): राजधानी लखनऊ स्थित स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (SMS) के 'SMS Incubation and Entrepreneurial Foundation' (SIEF) ने प्रदेश के नवाचार और उद्यमशीलता के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। उत्तर प्रदेश सरकार की IT Policy 2022 और Uttar Pradesh Startup Policy के तहत SIEF को आधिकारिक मान्यता देते हुए StartinUP Portal पर सक्रिय कर दिया गया है। Policy Implementation Unit (PIU) की 22 जून 2026 की बैठक में लिए गए इस निर्णय के बाद SIEF लखनऊ का पहला ऐसा स्ववित्तपोषित संस्थान बन गया है, जिसे यह विशिष्ट दर्जा प्राप्त हुआ है।
हाल ही में लोकभवन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में 24,000 से अधिक सक्रिय स्टार्टअप्स के योगदान को सराहा और SIEF सहित 12 नए मान्यता प्राप्त इन्क्यूबेटरों की सराहना की। इस मान्यता के साथ ही SIEF अब StartinUP Portal के माध्यम से पात्र स्टार्टअप्स को सरकारी योजनाओं, आर्थिक प्रोत्साहन, वित्तीय सहायता और नीतिगत लाभ सीधे उपलब्ध करा सकेगा।
संस्थान की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर SMS के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने कहा कि यह मान्यता युवाओं में उद्यमिता की भावना को जगाने और उनके इनोवेटिव विचारों को एक मजबूत धरातल देने की दिशा में संस्थान के समर्पण का प्रमाण है।
SIEF के निदेशक प्रो. भरत राज सिंह ने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को केवल शुरुआती सहयोग देना ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक परामर्श, नेटवर्किंग, मेंटरशिप और तकनीकी मार्गदर्शन के जरिए उनके विचारों को सफल और आत्मनिर्भर उद्योगों में बदलना है। उन्होंने कहा कि इस मान्यता से SIEF की जिम्मेदारी बढ़ी है और आने वाले समय में संस्थान नए रोजगार सृजन व आधुनिक तकनीक के विकास में राज्य का एक अग्रणी केंद्र बनकर उभरेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)