कौशाम्बी में पड़ोसी के घर फंदे से लटका मिला युवती का शव, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

कौशाम्बी के कोखराज में 21 वर्षीय युवती का शव पड़ोसी वृद्ध महिला के घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Aug 27, 2026 - 21:23
0 2
कौशाम्बी में पड़ोसी के घर फंदे से लटका मिला युवती का शव, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

कौशाम्बी : थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के घर पर एक बालिका का फांसी के फंदे पर शव मिलने से सनसनी मच गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका का मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पड़ोसी वृद्ध महिला संदेह के घेरे में है

कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गाँव का मानसिंह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मानसिंह की दो बेटी व एक बेटा है। उसकी दूसरे नम्बर की बेटी लक्ष्मी देवी उर्फ छोटी पड़ोस की ही वृद्ध महिला के घर पर रहा करती थी,क्योंकि वृद्ध महिला घर पर अकेली रहती थी और उसके कोई बच्चे नही थे।

गुरूवार की सुबह उसके दूसरे नम्बर की बेटी लक्ष्मी देवी उर्फ छोटी उम्र 21 वर्ष ने पड़ोसी वृद्ध महिला के घर‌ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है घटना के दौरान वह पड़ोसी वृद्ध महिला लक्ष्मी की बीमार मां को घर देखने आई थी। बालिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना से हड़कम्प मच गया।घटना की जानकारी होने पर सिंघिया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बालिका का मोबाइल कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी हुई है। बालिका की मौत में पड़ोसी बृद्ध महिला की भूमिका सवालों के घेरे में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User