प्रतापगढ़ में 'ऑपरेशन प्रहार' का असर: 1.10 किग्रा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
प्रतापगढ़ के बाघराय में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1.10 किग्रा गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।
बाघराय-प्रतापगढ़। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बाघराय पुलिस ने एक युवक को 1.10 किग्रा बिक्री के लिए ले जा रहे युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डिहवा बिहार-शकरदहा मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे से संजय सरोज पुत्र कमलेश सरोज निवासी अन्नावा थाना महेशगंज को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना बाघराय में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)